top of page
बुंदेली समाज का गठन बुंदेलियों के कल्याण व उन्नति को ध्यान में रखकर समाज की स्थापना की गई। हर महीने के पहला रविवार (1st Sunday of every month) को बैठक का आयोजन किया जाता है । बैठक में समाज के बंधुओं द्वारा दिये गए सुझावों को अपनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों एवं निर्णय लिए जाते हैं।

బొందిలి సమాజ్  

बुंदेली समाज

BONDILI SAMAAAJ 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करें 

http://jaishanker1963.blogspot.in/

बुंदेली समाज [బొందిలి సమాజ్] [ BONDILI SAMAAJ]

           जहां तक बुन्देली शब्द का शाब्दिक अर्थ स्पष्ट ही है कि बुंदेलखंड क्षेत्र से भारत के अनेक प्रान्तों में सिपाही या अन्य व्यवसाय से जुड़े तथा विशेषकर सिपाही के रूप में, पधारे, अनेक[धर्मों ] वर्ण के [अधिक संख्या में ]लोगों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं । संबन्धित प्रान्तों के क्षेत्रीय भाषाओं के उच्चारण के प्रभाव से कई प्रान्तों में इन अन्तर्देशीय प्रवासी उत्तरभारतियों को दक्षिण भारत में बोंदिली के नाम से जाना जाता है । दक्षिण में राजपूत , ब्राहमण {कन्नोजी या कान्यकुब्ज }, के कई परिवार बोंदिली के नाम से जाने जाते हैं । अपने मूलस्थान से अलग होने के कारण कालांतर में राजपूत व कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवारों में निकटता बढ़ती चली गई धीरे धीरे इन परिवारों में रिश्तेदारी भी बनती गई अब स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि आपस में शादी ब्याह रचाने के कारण दोनों वर्ण के लोग एक होते हुए भी या कहें रिश्तेदारी निभाते हुए अपनी परंपरा ,रहनसहन,खानपान ,रीतिरिवाज आदि को बनाए रखे हुए हैं । 16 वीं शताब्दि से अपने मूल या पैतृकस्थान से दूर होकर भी ,अपने ब्राह्मण धर्म और रीति रिवाजों से बंधे रहकर दक्षिण भारत में अपने अस्तित्व को बनाए रखते हुए बोंदिली ब्राह्मण के रूप में प्रसिद्ध हैं । यह समाज पुरानी परंपराओं को निभाते हुए स्थानीय जीवन शैली को अपनाकर अपना अलग अस्थित्व व अलग पहचान के साथ दक्षिण में बोंदिली के नाम से जाने जाते हैं ।

जय शंकर प्रसाद तिवारी,

गांधीनगर ,बापुघाट,

विद्यानिकेतन स्कूल के पास लंगरहौज़ ,

हैदराबाद, तेलंगाना -500008

फोन 09440043419 

http://bondilisamaajtelangana@groups.facebook.com

समाज के बंधुओं से अनुरोध है समाज की उन्नति के लिए इसे एक मंच(platform) की तरह आपस में विचार विमर्श के लिए उपयोग करें । सूचना संदेशात्मक,वैज्ञानिक एवं गरिमापूर्ण हो ताकि समाज के लोगों को आपके विचार पढ़ने में उत्सुकता के साथ और अधिक जानने की भावना बढ़ें। यह भी अनुरोध किया जाता है कि आप अपने /बच्चों की उपलब्धियों (Achievements)/विचारों(views) कार्यक्रमों/(programs)/जन्मदिन(Birthday),त्योहारों(Festival) संबंधी बधाई(Wishes)/शुभकामनाएँ(Greetings) /कहानियाँ(stories)/कविताएँ(Poems)(समाजोपयोगी)/धार्मिक(religious/cultural) जानकारी/अन्य उपयोगी/सार्थक(useful/meaningful) जानकारी भेज सकते हैं।


http://jaishanker1963.blogspot.in/

 

  • Twitter Clean
  • White Instagram Icon
  • w-facebook
  • White YouTube Icon
bottom of page